April 2, 2025

Kangana Ranaut: श्रीराम की भक्ति में लीन हुईं कंगना, बोलीं- ‘भारतीय मन हर स्थिति में राम का स्मरण करता है’

By admin Jan 13, 2024

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह होने वाला है। इस मौके पर कंगना रणौत को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रणौत काफी एक्टिव रहती हैं। चाहे राजनीतिक मुद्दा हो या धार्मिक, हर विषय पर कंगना अपनी राय जरूर रखती हैं। उनका बेबाक और निर्भीक अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आता है। आज ‘तेजस’ स्टार कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान करते हुए एक पोस्ट को साझा किया है। 

बोलीं- ‘श्रीराम को साक्षी मानता है हर हिंदुस्तानी’ 
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह होने वाला है। इस मौके पर कंगना रणौत को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कंगना अपनी धार्मिक आस्था के लिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर भी हैं। आज अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में प्रभु श्रीराम की विशेषताओं का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘भारतीय मन हर स्थिति में प्रभु श्रीराम को साक्षी बनाने का आदी है।’

श्री राम की विशेषताओं का किया गुणगान 
कंगना रणौत श्रीराम को अपना आराध्य मानती हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर वे काफी खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आज श्रीराम की विशेषताओं का गुणगान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बताया है, ‘श्रीराम कैसे भारतीय जनमानस के जीवन का अभिन्न अंग हैं। कंगना ने लिखा है, ‘हम दुःख में भी राम को याद करते हुए कहते हैं ‘हे राम’, लज्जा में उन्हें ही याद करते हैं और कहते हैं ‘हाय राम। जीवन का कोई भी ऐसा पल नहीं है, जहां हम राम को याद नहीं करते हैं।’ कंगना का यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर उनका यह ट्वीट वायरल भी हो रहा है। 

कंगना का वर्कफ्रंट 
कंगना रणौत की पिछली फिल्म ‘तेजस’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। ‘तेजस’ के अलावा कंगना को ‘चंद्रमुखी 2’ में भी देखा गया था। ‘चंद्रमुखी 2’ में उनका अभिनय लोगों ने काफी पंसद किया था। कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज को तैयार है। इस में फिल्म में वे ‘इंदिरा गांधी’ की भूमिका में दिखाई देंगी

Spread the love

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *